DalsinghsaraiPatnaSamastipur

दलसिंहसराय से सिक्किम के लिए निकली महिला 2 बच्चो संग गायब,पति ने पुलिस से किया शिकायत

दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई चक विश्वासपुर निवासी सोनी कुमारी अपने दो बच्चो के साथ पति के पास सिक्किम जाने के लिए ट्रेन निकली परन्तु वह रास्ते से ही गायब हो गई. जिसकी लिखित शिकायत महिला के पति बछ्वारा निवासी संजीत मलिक ने दलसिंहसराय थाना में आवेदन देते हुए किया है. संजीत ने बताया कि वह सिक्किम में रह कर काम करते है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी सोनी कुमारी (30) बेटा व बेटी के साथ एक माह से मायके में थी.बीते 27 नवम्बर को वह अपने माँ को बोली कि मैं अपने पति के पास सिक्किम जा रही हूं.दलसिंहसराय स्टेशन से ट्रेन पकड़ने से पहले मोबाइल पर बात हुई. ट्रेन में बैठने के बाद वीडियो कॉल पर बात कि परन्तु कुछ समय बाद उसका मोबाइल ऑफ हो गया.

सिक्किम में 2,3 दिन उसका इंतजार किये परन्तु वह नहीं आई.फिर दलसिंहसराय आये और काफी खोजबीन किये परन्तु वह नहीं मिली.उन्होंने आशंका जताया है कि उसकी पत्नी को कोई भगा कर ले गया है या कोई अनहोनी हुई हो.उन्होंने प्रशासन से खोजने का अनुरोध किया है. वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!