Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:पिकअप ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा,आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को किया क्षतिग्रस्त

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के घटहो थाना क्षेत्र के कांचा गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.स्कूल जा रही मासूम को एक अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया,जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गया.मृतक बच्ची की पहचान कांचा पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी रिजवाना खातून की पुत्री माया प्रवीण(07) के रूप में की गई है. बताया जाता है कि माया रोज की तरह पास के उर्दू मकतब स्कूल जा रही थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तभी तेज रफ्तार व अनियंत्रित पिकअप ने उसे जोरदार धक्का मार दिया.घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.हादसे की खबर फैलते ही गांववाले आक्रोशित हो उठे.लोगों ने पिकअप वाहन को सड़क किनारे पलट कर क्षतिग्रस्त कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.ग्रामीणों ने परिवार को उचित मुआवजा और चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया. आक्रोश की सूचना पर घटहो थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया.पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त पिकअप को जब्त कर थाना ले आई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस के अनुसार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

 

 

मृतका की मां रिजवाना खातून का रो-रोकर बुरा हाल है.उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कुछ ही दूरी पर स्थित उर्दू मकतब स्कूल जा रही थी, तभी यह अनहोनी हो गई.परिजनों के मुताबिक, बच्ची के पिता कलकत्ता में दर्जी का काम करते हैं और हादसे की सूचना पर वे घर लौट रहे हैं.गांव में हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!