Samastipur

मोहिउद्दीननगर में 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह:पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

समस्तीपुर.मोरवा प्रखंड के मरीचा पंचायत अंतर्गत हुसैनीपुर गांव में 15 फरवरी 2026 को एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 51 कन्याओं का विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक वर-वधु के लिए पटोरी में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आयोजक मंडल के सदस्य लखन सिंह ने बताया कि उनका संगठन सामाजिक दायित्व के तहत नियमित रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। वर्ष 2024 में संगठन ने 36 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया था। इस बार शिवरात्रि के अवसर पर 51 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

आयोजकों के अनुसार, विवाह कार्यक्रम में शामिल होने वाले वर-वधु को शादी के बाद उपहार, आभूषण, वस्त्र, बिछावन, पलंग सहित अन्य आवश्यक गृहस्थी के सामान प्रदान किए जाएंगे। यह नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।इस सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जिले के सभी प्रखंडों से वधू पक्ष के परिवार पंजीकरण करा रहे हैं। आयोजक मंडल ने अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

 

सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को सामाजिक समरसता, आर्थिक सहयोग और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ एक पहल माना जाता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!