Patna

पटना से 28 फ्लाइट कैंसिल,3 दिन ऐसे ही रहेंगे हालात:कई की नौकरी खतरे में

पटना.देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं रविवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकीं। एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत कई शहरों के लिए 28 विमान रद्द रहे। करीब पांच हजार यात्री पटना से यात्रा नहीं कर सके। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे से पटना आने वाले यात्री भी फंसे रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पिछले 6 दिनों में पटना से 180 विमानों का ऑपरेशन नहीं हो सका। वहीं, कंपनी ने 2,300 दैनिक उड़ानों में से 1,650 संचालित करने का दावा किया है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा है कि, हालात हर दिन बेहतर हो रही है। 10 दिसंबर तक नेटवर्क स्थिर होने की उम्मीद है।

 

बड़ौदा में 10 मरीजों की करनी थी सर्जरी, विमान रद्द हाे गया

 

भागलपुर के डॉ. कमलेश प्रसाद काे पत्नी के साथ बड़ौदा जाना था। वे गाड़ी भाड़ा कर पटना पहुंचे ताे पता चला कि विमान रद्द हाे गया है। डॉ.. कमलेश काे सोमवार काे वहां 10 मरीजों की सर्जरी करनी थी। उन्होंने बताया-सभी मरीज अस्पताल में पहुंच चुके हैं। बार-बार अस्पताल प्रशासन का कॉल आ रहा है। अब मैं क्या करूं? किसी दूसरी फ्लाइट में भी सीट नहीं है। 8 दिसंबर की रात का दिल्ली होते बड़ौदा का टिकट मिला है।

 

यहां रहने की काेई व्यवस्था नहीं है। होटल में रहने और खाने-पीने में 10 हजार खर्च हाेंगे। यह पैसा कौन देगा? छठे दिन रविवार काे भी इंडिगो के 14 विमानों के रद्द हाेने से पटना एयरपोर्ट पर डॉ. कमलेश जैसे कई यात्री परेशान दिखे। कई यात्री ऐसे भी हैं, जाे दाे दिन पहले आ गए लेकिन उनका सामान अबतक नहीं आया। किसी की नौकरी पर आफत आ गई ताे इंटरव्यू देने नहीं जा सके। यात्रियों की सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात काे लेकर है कि मैसेज नहीं आया।

 

लाेग टिकट वापस कराने, सामान के नहीं आने की शिकायत करने और कनेक्टिंग फ्लाइट का टिकट लेने के लिए काउंटर पर कतार में लगे थे। एयरपोर्ट प्रशासन ने 8 से 11 दिसंबर तक इंडिगो के 29 जोड़ी विमानों के रद्द हाेने की लिस्ट डाल दी है। इनमें 12 जोड़ी विमान दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर के हैं।

 

 

फ्लाइट रद्द, ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा, ड्यूटी जॉइन करने कैसे जाएं

 

कंकड़बाग में रहने वाले रिंकेश गुप्ता पुणे में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दाे सप्ताह पहले छुट्टी में आए थे। उन्होंने बताया कि पटना से पुणे का टिकट था। एयरपोर्ट पहुंचे ताे पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है। मुझे हर हाल में सोमवार काे ड्यूटी ज्वाइन करनी है। मैंने कंपनी काे सारी स्थिति ऑनलाइन बता दी है। लेकिन, वे लाेग मानने काे तैयार नहीं हैं। मेरी नौकरी खतरे में पड़ गई है। ट्रेन में टिकट के लिए प्रयास किया, लेकिन वहां भी नो रूम बता रहा है। रिंकेश ने बताया कि प्राइवेट नौकरी है। जाॅब चली जाएगी ताे इसका जिम्मेवार कौन हाेगा?पटना से 8 से 11 दिसंबर के बीच 29 जोड़ी विमान रद्द रहेंगे। इनमें दिल्ली सेक्टर की 12 जोड़ी फ्लाइट शामिल हैं। हैदराबाद की 5 जोड़ी फ्लाइट रद्द रहेंगी। कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई की 4-4 जोड़ी फ्लाइट भी रद्द रहेंगी। ममता ट्रेवल्स के मैनेजर कुमुद रंजन ने बताया कि 8 दिसंबर की रात दिल्ली का किराया 13200 रुपए है। 8 दिसंबर को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की सभी फ्लाइट फुल हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!