Patna

बिहार में शादी के 23 दिन बाद कृषि विभाग की अधिकारी लापता:पति पटना में CA

पटना में कृषि विभाग में पोस्टेड ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अर्यमा दीप्ति लापता हैं। 26 दिसंबर की शाम से उनका कोई सुराग नहीं है। आखिरी बार शुक्रवार शाम में भाई से बातचीत हुई थी। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अर्यमा अथमलगोला ब्लॉक में पोस्टेड थीं।अर्यमा दीप्ति के भाई डॉ. लरकेशबर नारायण ने बताया कि उनकी बहन से आखिरी बार 26 दिसंबर को शाम 4 बजे बात हुई थी। इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। करीब 23 दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

26 दिसंबर की शाम से अर्यमा दीप्ति का कोई सुराग नहीं है।

 

बता दें कि अर्यमा दीप्ति मूल रूप से पटना के हनुमान नगर की रहने वाली हैं। वो बख्तियारपुर जंक्शन के पास एक किराए के कमरे में रहती थीं। अर्यमा दीप्ति के पति शुभम पटना में CA हैं। उन्होंने बताया कि मेरी वाइफ कल शाम 4 बजे से लापता है।2 बजे तक बातचीत हुई थी। मैं किसी काम में बिजी था, उसके बाद 4 बजे उनके घर से कॉल आया। पूछा कि उससे बातचीत हुई है क्या। मैंने कहा, बात हुई थी। उसने कहा था कि मैं ऑफिस के काम से घर आई हुई हूं।

 

 

शादी के बाद पति के साथ नेपाल घूमने गई थी

 

अर्यमा दीप्ति के घर फिलहाल कोई नहीं हैं। परिवार के करीबियों ने बताया कि वो शादी के बाद पति के साथ नेपाल घूमने गई थी। वहां से आने के बाद ड्यूटी पर बख्तियारपुर गई है। दीप्ति दो बहनें और एक भाई हैं। घर में सबसे छोटी दीप्ति ही है। शुभम और दीप्ति की अरेंज मैरिज हुई थी। शादी पटना के बजाय बेगूसराय में की गई।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस फिलहाल CDR रिपोर्ट के आधार पर खोजबीन में जुटी है। गुमशुदा होने के बाद सुबह में भी उसका मोबाइल ऑन हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। जिस नंबर पर बातचीत हुई है, उसे ट्रेस किया जा रहा है।

 

 

दोपहर 2:00 बजे आखिरी सामान्य बातचीत: 26 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे अर्यमा दीप्ति की अपने पति शुभम से फोन पर बातचीत होती है। पति के मुताबिक, बातचीत बिल्कुल सामान्य थी। अर्यमा ने बताया कि वह ऑफिस के काम से घर आई हुई हैं। आवाज में घबराहट, डर या किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं था। यह बातचीत इस पूरे मामले का आखिरी “नॉर्मल पॉइंट” मानी जा रही है।

2:00-3:00 बजे अर्यमा के मूवमेंट का पहला सस्पेंस: इसके बाद करीब एक घंटे तक अर्यमा का कोई स्पष्ट डिजिटल ट्रेल सामने नहीं आ रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वह वाकई अथमलगोला ब्लॉक से बख्तियारपुर स्थित किराए के कमरे तक पहुंचीं? क्या उन्होंने पैदल, ऑटो या किसी परिचित वाहन का इस्तेमाल किया? क्या इस दौरान किसी से मुलाकात हुई? पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसी एक घंटे का गैप सबसे अहम माना जा रहा है। यही वह समय है जब कुछ असामान्य हुआ हो सकता है।

3:00–3:30 बजे मोबाइल बंद: जांच में सामने आया है कि इस समय के आसपास अर्यमा के मोबाइल से न कोई कॉल गया, न कोई मैसेज, न कोई सोशल ऐप एक्टिविटी। यह सवाल उठाता है कि: क्या मोबाइल जानबूझकर साइलेंट/स्विच ऑफ किया गया या किसी परिस्थिति में फोन इस्तेमाल करने की स्थिति ही नहीं रही?

4:00 बजे परिवार की बेचैनी बढ़ने लगी: शाम 4 बजे अर्यमा के किराए के घर से परिवार को कॉल जाता है। पूछा जाता है “क्या अर्यमा से आपकी बात हुई?” यहीं से मामला गंभीर हो जाता है। पति बताते हैं कि 2 बजे तक बात हुई थी, लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हो पाया। परिवार को एहसास होता है कि कुछ गलत हो गया है।

4:00–5:00 बजे अर्यमा की तलाश: परिवार खुद पहले स्तर पर खोजबीन करता है। कमरे के आसपास, पड़ोसियों से पूछताछ, ऑफिस से संपर्क, जब कहीं से कोई ठोस जानकारी नहीं मिलती, तब देर शाम बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है।

27 दिसंबर, 8.45 बजे फतुहा में लोकेशन मिली: अर्यमा 26 दिसंबर को गायब हुई। अगले दिन 27 दिसबंर को बख्तियारपुर से 24 किलोमीटर दूर फतुहा में उसका फोन ऑन हुआ। आखिरी लोकेशन फतुहा थी। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि वो वहां खुद पहुंची या कोई उसे लेकर गया। फतुहा के बाद वो कहां गई।

 

बख्तियारपुर थाने में केस दर्ज

 

अर्यमा दीप्ति के भाई डॉ. लरकेशबर नारायण ने बख्तियारपुर थाने में बहन की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अर्यमा के ऑफिस और परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही पड़ोसियों से भी पुलिस मामले में बातचीत कर रही है।

 

पुलिस इन 3 पॉइंट्स पर जांच कर रही है

 

पति-पत्नी में झगड़ा: पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है की कहीं पति-पत्नी में कोई विवाद तो नहीं था। जिसे लेकर अर्यमा नाराज होकर किसी पहचान वाले के यहां चली गई हो। इसे लेकर लड़की के परिवार से भी पुलिस बात कर रही है।

अफेयर का एंगल:अर्यमा कृषि अधिकारी थी। पति भी CA था। दोनों की शादी को सिर्फ 23 दिन हुए थे। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं अर्यमा का किसी से अफेयर तो नहीं था। जिसकी वजह से वो खुद घर से भाग गई हो।

पैसों को लेकर अपहरण: पुलिस अपहरण के एंगल से भी जांच कर रही है। अर्यमा की आखिरी बात पति से हुई थी वो उस दौरान ऑफिस के काम से घर आई थी। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है कि कहीं कोई रंगदारी या पैसों को लेकर उसे फोन तो नहीं आया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!