Samastipur

समस्तीपुर में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 6.6 °C:शिमला जैसी ठंड

समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहा। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 100 मीटर बनी हुई है। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बन गई है। 28 दिसंबर तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। जिससे कनकनी का एहसास हो रहा है।

 

अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

 

ठंड के कारण जिले के सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। सर्दी, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। गुरुवार को 595 मरीजों ने ओपीडी में अपना इलाज कराया। जिनमें में 346 सिर्फ सर्दी और खांसी से पीड़ित थे। जबकि 100 मरीज बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे थे। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर नागमणि ने बताया कि बच्चे में ठंड लगने की शिकायत आ रही है। इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, उन्हें सर्दी से बचाकर रखें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!