Begusarai

पहली एनिवर्सरी के 10वें दिन फंदे से लटकी मिली विवाहिता,परिजन बोले- मर्डर कर रस्सी से लटकाया

बेगूसराय में शादी की पहली सालगिरह के 9 दिन बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या के एंगल पर पूछताछ में जुटी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर गांव की है। सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका की पहचान पचवीर गांव के वार्ड नंबर-2 के रहने वाले आदित्य कुमार ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर की पत्नी पूजा कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूजा की शादी 3 दिसंबर 2024 को धूमधाम से आदित्य उर्फ सोनू के साथ हुई थी।

 

दिल्ली में रहने वाले माता-पिता को दोपहर में मिली मौत की सूचना

 

पूजा के माता-पिता सहित परिवार के सभी लोग दिल्ली में रहते हैं। पूजा शादी के बाद से ससुराल में अपने पति के साथ रह रही थी। 3 दिसंबर को उसने अपने शादी की फर्स्ट एनिवर्सरी घर में ही धूमधाम से मनाया। आज दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि तस्वीर वार्ड नंबर 2 में फांसी लगने से महिला की मौत हो गई है।सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उसकी लाश घर में ही लटकी हुई थी। मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। घर के अन्य लोग फरार हैं।

 

मृतका के परिजन ने मृतका के पति, अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया

 

इसके बाद घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई तो एसपी मनीष के निर्देश पर बलिया डीएसपी साक्षी कुमारी मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मृतका के मां-पिता को घटना की सूचना दी गई है।फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मृतका के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे हैं तथा इन लोगों ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में मौत के कारण का खुलासा होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!