Patna

समस्तीपुर:बाइक दुर्घटना में युवक की मौत,मां बुरी तरह जख्मी

समस्तीपुर। पुसा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर अयोध्या गांव के रहने वाले एक युवक की बाइक दुर्घटना में मौत बुधवार रात सड़क हादसे में हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इस घटना में मृतक की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान श्रीरामपुर अयोध्या गांव निवासी महेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विद्यानंद कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता हैं की मृतक युवक विद्यानंद अपनी मां रुकमणी देवी को बाइक से लेकर दलसिंहसराय स्थित अस्पताल में अपनी बीमार बहन से मिलवाने जा रहा था। इसी दौरान एनएच 28 गंगापुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

टक्कर इतना जोरदार था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर जुटे स्थानिय लोगों की मदद से मृतक युवक की घायल मां रुकमणी देवी को पास के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। इधर घटना के बाद से श्रीरामपुर अयोध्या गाँव में परिजनों के बीच कोहराम मचा है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को शव सौंप दिया है। गुरुवार दोपहर बाद मृतक के शव का परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें की मृतक दो भाइयों में बड़ा भाई था। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!