Begusarai

दिल्ली से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरा,मोबाइल झपटमारी में ट्रेन से धक्का दिया, मौत

बेगूसराय.बेगूसराय रेलवे स्टेशन के समीप लोहियानगर रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार यादव के पुत्र रवि कुमार (20) के रूप में की गई। वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक घर में चचेरी बहन की शादी में दिल्ली से चचेरा भाई के साथ लौट रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दिल्ली से पटना तक की ट्रेन फिर वहां से जनहित एक्सप्रेस से लौट रहा था। उसका चचेरा भाई भी ट्रेन के भीतर ही था, यह किसी काम से ट्रेन की गेट पर आया था। बेगूसराय से खुलने के बाद लोहियानगर रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से नीचे गिर गया।

 

सूत्र बताते हैं कि मोबाइल झपटमारी में यह घटना हुई है। क्योंकि मृतक का मोबाइल भी बरामद नहीं हो सका है। वहीं घटना की जानकारी पाकर उसके चचेरे भाई ने सबको फोन कर बताया। तबतक वह खगड़िया पहुंच गया था। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

 

मृतक का सोशल मीडिया हैंडल पर चार घंटे पहले रील बनाकर डाला गया वीडियो भी समाने आया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!