Samastipur

मुसरीघरारी में वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:छह जवान घायल

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मोरवा राय टोली में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मुसरीघरारी थाना के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्हें वारंटी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम राय टोली पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को वहां से हटना पड़ा।समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह और डीएसपी सदर-I संजय कुमार पांडे ने घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि वारंटी को पकड़ने गई टीम पर हमला हुआ, जिसमें कुछ जवान घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आसपास के जिलों की सीमाओं को सील कर लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

अधिकारियों के अनुसार, समस्तीपुर में पुलिस पर इस तरह का हमला कोई नई घटना नहीं है। इससे पहले भी कई थाना क्षेत्रों में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीमों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कई थानों की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस वारंटी की तलाश में विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!