मौसम अपडेट:बिहार में कोल्ड अलर्ट जारी,अब कंबल-रजाई भी निकाल लें, पारा गिरेगा 10°C से भी नीचे
पटना। मौसम अपडेट।दक्षिण भारत के तटीय इलाकों पर मंडराते चक्रवाती तूफान दित्वा का हल्का असर बिहार में दिखने लगा है. पटना समेत कई जिलों में दो दिनों तक आसमान बादलों से ढका रहेगा.IMD ने चेतावनी दी है कि सोमवार से बिहार में ठंड में अचानक बढ़ोतरी होगी. नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो अगले 24 घंटे में तापमान को तेजी से नीचे धकेल देगा. दिसंबर के पहले ही सप्ताह में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दिख सकती है, जबकि दूसरे सप्ताह तक पारा 10°C से नीचे जाने के आसार हैं. यानी दिसंबर इस बार “कूल-कूल” नहीं, बल्कि हाड़ कंपा देने वाला ठंडा महीना होने वाला है.
दित्वा तूफान का असर, बादल तो घिरेंगे, पर ठंड अभी नहीं बढ़ेगी
दक्षिण भारत में उठे चक्रवाती तूफान दित्वा का सीधा असर बिहार पर नहीं होगा. दो दिनों तक पटना, गया, नालंदा, दरभंगा सहित कई जिलों में हल्के बादल बने रहेंगे. इसी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 0.9°C कम चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 2-3°C ज्यादा बना हुआ है. यह अंतर ठंड बढ़ने से रोक रहा है.मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत बहुत देर तक नहीं टिकेगी. दो-तीन दिनों बाद ही न्यूनतम तापमान गिरने लगेगा और दिसंबर के दूसरे सप्ताह से पछुआ हवा का कहर शुरू होगा.
सोमवार से मौसम में बड़ा बदलाव, आएगी सीजन की पहली बड़ी ठंड
IMD ने साफ कर दिया है कि सोमवार से बिहार का मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. 2025 के आखिरी महीने का पहला दिन ही ठंडी हवा का पहला जोर लेकर आएगा. यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगा.अभी तक दिन में हल्की धूप राहत दे रही थी, लेकिन सोमवार से आसमान में बादल और कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है. जैसे-जैसे बादल हटेंगे, पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा.पहले सप्ताह में तापमान में 3-5°C की गिरावट दर्ज हो सकती है, जबकि दूसरे सप्ताह तक पारा कई जिलों में 10°C से नीचे जा सकता है. मौसम वैज्ञानिक इसे सीजन की पहली “बड़ी ठंड” बता रहे हैं.
ठंड से बढ़ेगी मुश्किलें, प्रशासन अलर्ट पर
हर साल दिसंबर से जनवरी के बीच बिहार में शीतलहर का प्रकोप रहता है. इस बार ठंड जल्दी और तेजी से बढ़ने की संभावना है. आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अलर्ट पर रखा है और गरीब बस्तियों में अलाव की व्यवस्था पहले से करने को कहा है.सरकार ने कहा है कि तापमान में लगातार गिरावट के साथ अस्पतालों में मरीजों की बढ़ोतरी देखी जाती है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे राज्य के लिए महत्वपूर्ण हैं. आसमान धुंधला रहेगा और 40 किमी/घंटा तक की पछुआ हवा चलेगी. उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार में न्यूनतम तापमान 10-12°C तक गिर सकता है, जबकि बाकी जिलों में 12-15°C के बीच रहने की उम्मीद हैअधिकतम तापमान फिलहाल 26-30°C के बीच रहेगा, लेकिन रविवार रात के बाद इसमें भी कमी शुरू होगी.दित्वा तूफान का बादलों वाला असर तो हल्का रहेगा, लेकिन जो ठंड आने वाली है, वह पूरे बिहार को प्रभावित करेगी. तापमान गिरेगा, कोहरा बढ़ेगा और पछुआ हवा ठिठुरन बढ़ा देगी. मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े, कवर और हीटर का इंतजाम समय रहते करने की सलाह दी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
