Samastipur

सरायरंजन से विजय चौधरी चौथी बार जीतें:सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में प्रवेश किया था

समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद के अरविंद कुमार सिंह को 20,798 मतों के अंतर से पराजित किया। यह उनकी कुल सातवीं चुनावी जीत है। चौधरी को 1,02,792 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 81,994 मत प्राप्त हुए.विजय कुमार चौधरी का राजनीतिक सफर चार दशक से अधिक पुराना है। उन्होंने 1982 के उपचुनाव में दलसिंहसराय से राजनीति में प्रवेश किया। उनके पिता जगदीश प्रसाद चौधरी, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिता की विरासत संभालने के लिए एसबीआई की नौकरी छोड़ी

 

पिता के निधन के बाद खाली हुई सीट पर चौधरी ने एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ा था। वे 1985 और 1990 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। 1990 की जीत के बाद वे कांग्रेस विधायक दल के उपसचेतक भी रहे।

 

2010 में सरायरंजन से दमदार वापसी

 

हालांकि, 1995 और 2000 के चुनावों में उन्हें जनता दल के प्रत्याशी के रूप में हार का सामना करना पड़ा। 2005 में जदयू में शामिल होने के बाद उनके राजनीतिक कद में लगातार वृद्धि हुई। वे पार्टी के महासचिव और फिर प्रदेश अध्यक्ष बने। 2010 में उन्होंने सरायरंजन से राजद के रामाश्रय सहनी को हराकर शानदार वापसी की।

 

कई विभागों की मिली अहम जिम्मेदारी

 

उनके नेतृत्व में हुए चुनावों में राजग को उल्लेखनीय सफलता मिली और तब से वे सरायरंजन क्षेत्र से लगातार जीत हासिल कर रहे हैं। विजय चौधरी ने अब तक जल संसाधन, संसदीय कार्य, वित्त, शिक्षा, कृषि, परिवहन, सूचना एवं जनसंपर्क, ग्रामीण विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला है। वर्तमान में वे जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं।अपने सौम्य व्यवहार, संगठनात्मक क्षमता और विकास कार्यों के कारण वे क्षेत्र में एक मजबूत और विश्वसनीय नेता के रूप में स्थापित हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उन्हें लगातार बड़ी जिम्मेदारियां सौंपना उनकी कार्यशैली और योग्यता को दर्शाता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!