Patna

वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में जड़ा शतक:रोहित शर्मा और डेविड मिलर का तोड़ा रिकॉर्ड,बनाए 144 रन

पटना।14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राइजिंग मेन्स स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 144 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल रहे। वैभव ने 32 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। वह अपनी तूफानी पारी के दौरान सिर्फ 17 गेंदों पर ही फिफ्टी के आंकड़े तक पहुंच गए थे। उन्होंने 32 गेंदों पर शतक ठोककर रोहित शर्मा और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पहली बार भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर T20 फॉर्मेट में खेलने उतरे

 

वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान नमन धीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 163 रनों की साझेदारी की। नमन ने 22 बॉल पर 34 रन बनाए। वैभव पहली बार भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर T20 फॉर्मेट में खेलने उतरे थे। वैभव को मुहम्मद फराजुद्दीन ने अहमद तारिक के हाथों कैच आउट कराया। भारत का पहला मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत-ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था।

 

पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मैच

 

14 नवंबर को भारत ए का पहला मुकाबला यूएई के साथ खेल रहा है। इसके बाद 16 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 18 नवंबर के दिन भारतीय टीम का ओमान से मुकाबला होगा। इसके बाद सेमीफाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा। फिर 23 नवंबर को फाइनल होगा।

 

 

पहले T20 मुकाबले में बनाए थे 13 रन

 

वैभव ने पहली दफा बिहार की ओर से खेलते हुए T20 में डेब्यू किया था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। इस मैच में उन्होंने 13 रन बनाए थे। वैभव ने अब तक कुल 8 T20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 207.03 की शानदार स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं, आईपीएल डेब्यू पर 34 रन बनाए थे।

 

यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी है वैभव

 

अंडर-19 इंडिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच वनडे मुकाबले में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था। चौथे मैच में वैभव ने शानदार शतक लगाया था। वैभव यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।उन्होंने 52 गेंदों पर शतक बनाया और अर्धशतक सिर्फ 24 गेंदों पर पूरा किया था। पाकिस्तान के कामरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 53 गेंद पर शतक बनाया था। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।वैभव जब 42 रन पर थे तब उन्होंने दो छक्के लगाए और फिर अपनी 50 पूरी की। वैभव ने इस मैच में 10 छक्कों और 13 चौकों के साथ 78 गेंदों पर 143 रन की पारी खेली थी। इस टूर्नामेंट में वैभव का लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। पहले दो मैचों में वह अर्धशतक बनाने से चुक गए थे, मगर तीसरे मैच में उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

 

दो मैचों में अर्धशतक बनाने से चुके थे

 

तीसरे मैच में उन्होंने 86 रन बनाए थे। उन्होंने 31 गेंदों में 9 छक्के और 6 चौका जड़ा था। उनका स्ट्राइक रेट 277.42 रहा। वहीं, दूसरे मैच में उन्होंने महज 19 गेंद में 48 रनों की पारी खेली जिसमें पांच छक्के और छह चौके शामिल थे। उन्होंने एक ही ओवर में तीन छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राईक रेट 252.63 रहा था। वैभव ने पहले मैच में गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया था। हालांकि, उन्होंने बस एक ओवर ही डाला, जिसमें उन्होंने 2 रन दिए।वहीं, दूसरे मैच में वह 34 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हो गए। इसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 132.35 रहा। पहले मुकाबले में इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मुकाबले में भारत को शिकस्त मिली।

 

हाफ सेंचुरी और सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर

 

बिहार के वैभव आईपीएल इतिहास में हाफ सेंचुरी और सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। वैभव ने चौके से फिफ्टी और छक्के से सेंचुरी पूरी की थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने मात्र 35 गेंद में शतक जड़ा था। उन्होंने 11 छक्के और 7 चौकों के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की थी।यह आईपीएल में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंद में शतक बनाने का रिकॉर्ड था। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था। उन्होंने 2010 में 37 गेंद पर सेंचुरी बनाई थी। वहीं, आईपीएल में वैभव ने दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। पहले नंबर पर क्रिस गेल है जिन्होंने 30 बॉल पर शतक जड़ा था।

 

डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर लगाया था छक्का

 

वैभव ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ IPL में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वैभव ने यह छक्का शार्दूल ठाकुर के गेंद पर लगाया था। वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए थे। 9वें ओवर में ऐडन मार्करम ने उन्हें स्टंपिंग कराया। आउट होने के बाद वैभव पवेलियन लौटते वक्त भावुक दिखे थे।राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर ओपनिंग करने भेजा था। राजस्थान के 8वें मुकाबले में वैभव को डेब्यू का मौका था। वैभव ने 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!