Patna

प्रेमी समेत दो गिरफ्तार,पेट्रोल डाल खुद को आग लगाने वाली युवती की मौत

पटना.हाजीपुर।बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर गांव में युवती ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 90 प्रतिशत झुलसने की वजह से सोमवार को इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई। मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया कमालपुर गांव की है। इलाज के दौरान युवती की मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पटना जिला के नेउरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी कौशल कुमार और उसके मौसा रंजित कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रेमी कौशल के गांव में मृतका का है ननिहाल

 

ज्ञात हो कि पटना के माधोपुर गांव में प्रेमी कौशल कुमार और मृतका का ननिहाल है। वही दो वर्ष पूर्व दोनों का आते जाते मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे का नम्बर अदान प्रदान किया था। धीरे धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। वीडियो कॉलिंग पर बात होती थी। इसी बीच कौशल ने वीडियो कॉलिंग पर लड़की की कपड़े उतरवाया था और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा, बार-बार लड़की को बुलाते रहता था। लेकिन वे शादी से इंकार करने लगा तभी दोनों में विवाद गहरा गया। जिसके बाद दोनों के परिवार वालों को भनक लगी थी।

 

दो साल से प्रेम प्रसंग में रहने के बाद प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद रविवार को अपने घर पर युवती ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, तब तक वह आग की चपेट में आ गया। इलाज के लिए तत्काल बिदुपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सदर अस्पताल उसके बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया और इलाज के दौरान अगले दिन मौत हो गई।

 

मां बोली- बेटी मजबूर होकर खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली घटना के संबंध में मृतका की मां ने बताया कि बेटी पिछले दो वर्षों से पटना के रहने वाले कौशल कुमार से प्रेम करती थी। लेकिन कौशल ने शादी करने से इनकार कर दिया। फिर एक महीने पहले मेरी बेटी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हम लोग महिला थाना पर गए लेकिन महिला थाना हमें गाली देकर भगा दिया और कहा कि तुम खुद अपना वीडियो वायरल कर रही हो। बेटी मजबूर होकर खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली है। पुलिस अगर मदद करती तो आज हमारे बेटी की मौत नहीं होती।

 

कौशल ने मेरी फोटो-वीडियो वायरल कर दी मौत से कुछ घंटे पहले युवती का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बता रही है कि पटना के रहने वाले कौशल ने मेरी फोटो-वीडियो वायरल कर दी है। वीडियो कॉलिंग पर उसने मुझसे मेरे कपड़े उतरवाए। इसी दौरान उसने वीडियो-फोटो बना लिया। इसके बाद वो मुझे ब्लैकमेल करने लगा था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!