समस्तीपुर:एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत
समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली ताजपुर दरभंगा निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर के पलटने से एक किशोर की दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी गांव निवासी स्वर्गीय लाल बिहारी पासवान के 13 साल के बेटे समर कुमार के रूप में की गई है।घटना की सूचना के बाद कल्याणपुर थाने की पुलिस ने बुधवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।
घटना के संबंध में मृतक किशोर के मामा राहुल पासवान ने बताया कि उनका भांजा समर गांव के ही ट्रैक्टर चालक आशीष कुमार के साथ सिक्स लेन पर देर शाम ट्रेक्टर से घूमने के लिए गया था। इसी दौरान निर्माणाधीन सिक्स लेन पर सामने से आ रही एक हाईवे को साइड देने के प्रयास में ट्रैक्टर करीब 20 फीट गड्ढे में पलट गई। इस घटना में समर ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
हल्ला होने पर जुटे लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा कर समर को नीचे से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक समर के पिता की मौत भी पांच साल पहले बीमारी के कारण हो चुकी है। समर दो भाई था। यह बड़ा था। इस घटना के बाद परिवार काफी टूट चुका है, जिस कारण गांव के लोग गांव में ही इस मामला को पंचायत के माध्यम से सलटाने के लिए देर रात तक मंथन करते रहे। लेकिन सम्मानजनक समझौता नहीं होने के बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।
सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के पलटने से किशोर की मौत हुई है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है । इस मामले में मृतक के मामा के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
