बिहार का मौसम:बढ़ने वाली है कड़ाके की सर्दी!सेहत को लेकर चेतावनी
पटना:आज का मौसम: बिहार में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर साफ दिखने लगा है. उत्तर से आने वाली ठंडी पछुआ हवाओं ने तापमान में गिरावट शुरू कर दी है. पटना, गया, औरंगाबाद और सासाराम जैसे जिलों में रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं, सुबह-शाम का कुहासा और दिन की धुंध लोगों को सर्दी की पूरी आहट दे रहा है.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान: तापमान में 2-3°C की गिरावट तय
भारतीय मौसम विभाग (IMD) और बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान: 12-16°C, अधिकतम तापमान: 28-32°C साथ ही, पछुआ हवा की रफ्तार 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस होगा.
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि “बर्फीली हवाएं उत्तर भारत से बिहार की ओर बढ़ रही हैं, जिसके कारण अगले 48 घंटे में ठंड में तेजी आएगी.”
मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक आशीष कुमार बताते हैं कि इस साल शुष्क पछुआ हवा नवम्बर के दूसरे सप्ताह में ही आ गई गई है. इससे इस साल अधिक ठंड की संभावना है. पिछले साल 8 नवम्बर को पटना का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था. इस साल 17.8°C दर्ज किया गया. यानी पिछले साल के मुकाबले 5°C तापमान कम है. पिछले साल के मुकाबले नवंबर महीने में दिन ओर रात का तापमान 4-5°C कम है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
