Patna

जिस घर में सरकारी नौकरी नहीं है, उस घर के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी:तेजस्वी

पटना।झाझा. छापा पंचायत के तेलियाडीह खेल मैदान में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झाझा विस क्षेत्र के राजद प्रत्याशी जयप्रकाश यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ जय प्रकाश यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की, बल्कि आनेवाले समय में मुख्यमंत्री बनकर फिर से तेलियाडीह आने का संकल्प भी दोहराया. उन्होंने कहा कि अब बिहार में बदलाव जरूरी है. जिस घर में सरकारी नौकरी नहीं है, उस घर के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यदि आप लोग तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, तो अधिक-से- अधिक मत देकर जयप्रकाश नारायण यादव को झाझा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव को जिताएं. मौके पर उदय शंकर झा, राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव उर्फ काजू यादव समेत दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!