Samastipur

जिसे भाई बोलती थी उसी ने किया रेप,’नाबालिग रेप पीड़िता बोली,उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी

मुजफ्फरपुर।’मां जल्दी आज जाओ… नहीं तो मैं मर जाऊंगी… मेरी बेटी ये कहते हुए रोने लगी। जब मैंने बेटी से पूछा कि आखिर क्या बात है, मुझे बताओ, पापा कहां हैं। मेरी बेटी ने मुझे बताया कि पापा सो रहे थे, तभी अभिनव भइया आएं और मेरे साथ गंदा काम किया, मैंने उनसे छोड़ देने की गुजारिश की लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। तकिए से मेरा मुंह दबा दिया, मुझे जान से मारने की धमकी दी। जब शोर शराबा हुआ तो पापा उठकर आए, फिर हम दोनों ने अभिनव की पिटाई की। फिर वो पिछले दरवाजे से भाग गया। मेरी बेटी बहुत परेशान है और इस बात का बार-बार जिक्र कर रही है कि मां अब मैं स्कूल कैसे जाऊंगी, सहेलियां पूछेंगी तो क्या जवाब दूंगी।’

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ये दर्द उस मां का है, जिसकी 13 साल की बेटी के साथ रेप हुआ, अब वो अस्पताल में एडमिट है। ये पूरी वारदात कैसे हुई, रेप पीड़िता की हालत क्या है, 35 साल का आरोपी उसके घर में कब और कैसे घुसा, ये जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम रेप पीड़िता और उसके परिवार से मिली। पढ़िए, पूरी रिपोर्ट…

 

सबसे पहले जानिए, पूरा मामला क्या था?

 

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की रेप पीड़िता की मां ने ये बातें दैनिक भास्कर से बातचीत में कही। रेप पीड़िता का फिलहाल मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी अभिनव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मुजफ्फरपुर लोजपा (रामविलास) का नेता बताया जा रहा है। आरोपी लोजपा (रामविलास) लेबर सेल का जिला उपाध्यक्ष था, जिसकी नियुक्ति 12 सितंबर 2023 को हुई थी। पार्टी जिला अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आरोपी ने सदस्यता ली थी, लेकिन कभी सक्रिय नहीं रहा। आरोपों को देखते हुए उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वह एक बार जिला परिषद का चुनाव भी लड़ चुका है।

 

अब आपको एसकेएमसीएच ले चलते हैं, जहां पीड़िता एडमिट है

 

एसकेएमसीएच में एडमिट पीड़िता ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात करीब 2 बजे की है। आठवीं क्लास की छात्रा ने बताया कि मम्मी नानी के घर गई थी। मैं और पापा घर पर थे। खाना बनाने के बाद मैंने पापा को आवाज लगाई। उन्होंने खाना खाया और कहा कि तुम अपने कमरे में सो जाओ। मैं बाहर ही सो जाऊंगा। पापा अक्सर घर के दरवाजा के बाहर ही सोते हैं।

 

पीड़िता ने बताया कि रात को करीब 2 बजे अचानक कुछ गिरने की आवाज आई। मेरी आंख खुली। मैंने देखा कि अंधेरे में कोई है। मैंने शोर मचाना उचित नहीं समझा और घर के एक कोने में जाकर छिप गई। अचानक घर में घुसा शख्स मेरी तरफ आने लगा। जब मैंने उसे नजदीक से देखा तो वो अभिनव भइया थे। मैंने उससे पूछा कि क्या बात है, इतनी रात को आप चुपके से घर में क्यों घुसे हैं? आरोपी ने मुझे चुप रहने का इशारा किया और मुझे दबोच लिया। फिर मेरे कपड़े फाड़ दिया और मेरे साथ छेड़खानी करने लगा।

 

 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी को मैं भइया बोलती थी, उसने मेरे साथ गंदा काम किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने बताया कि मैं भइया… भइया चिल्लाती रही, लेकिन उसने मेरी एक नहीं सुनी और मेरे साथ गंदा काम करने लगा। मैंने शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी देर बाद पापा की आंख खुली और वो घर के अंदर पहुंचे। उन्हें देखकर अभिनव भागने लगा। फिर हम दोनों ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वो पिछले दरवाजे से ही भाग निकला। बाद में हम लोगों को पता चला कि वो खिड़की तोड़कर घर में घुसा था।

 

पीड़िता बोली- आरोपी की नीयत पहले से खराब, वो चार-पांच लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है

 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की नीयत पहले से ही खराब है। उसने गांव की चार से पांच लड़कियों संग इस तरह का गंदा काम कर चुका है। हाल ही में वो एक मामले में जमानत पर छूटकर आया था। उसने तो अपनी सगी बहन को भी नहीं छोड़ा था। उसके साथ भी आरोपी ने गलत काम किया था।

 

एसकेएमसीएच में एडमिट पीड़िता के साथ उसकी देखभाल के लिए उसकी मां भी मौजूद थी। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे तीन बच्चे हैं। मैं अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। लिहाजा, मैं घटना के दौरान घर पर नहीं थी। आरोपी अभिनव कुमार ने मेरे घर में घुसकर बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। मैं मायके गई थी। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

 

पीड़िता को एसकेएमसीएच के मतृ-शिशु अस्पताल भवन में एडमिट कराया है।

आरोपी पहले से ही आपराधिक किस्म का है। वो घर में खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान मेरे पति भी सो रहे थे। इसी दौरान रात को 2 बजे आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

 

वारदात के बाद मेरी बेटी ने मुझे फोन किया और रोने लगी। उसने मुझे बताया कि मां जल्दी आओ, नहीं तो मैं मर जाऊंगी। जब मैंने उससे पूछा कि बेटी क्या बात है, तो उसने बताया कि आरोपी अभिनव कुमार ने मेरे साथ गंदा काम किया है, जब मैंने छोड़ने की बात कही तो धमकी भी दी, इसलिए मैं शोर नहीं मचा पाई।

 

आरोपी के घर पहुंचे गांव के लोग, जमकर तोड़फोड़ की

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी को डेढ़ साल पहले रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में रेप के एक मामले में जमानत पर छूटकर घर आया था। चूंकि आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं, लिहाजा उनके बीच पहले से जान पहचान है। वारदात के बाद पीड़िता के पिता ने गांव के लोगों को पूरी घटना की जानकारी थी। चूंकि आरोपी पहले इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका था, इसलिए गांव के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी अभिनव के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उसके घर में तोड़फोड़ की और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी।

 

 

पुलिस के आने और घर में तोड़फोड़ किए जाने तक आरोपी घर पर ही मौजूद था और उसे गांव के लोगों ने पकड़ लिया था। पुलिस के आने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, पीड़िता को मेडिकल के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। एसकेएमसीएच में पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एडमिट कर लिया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!