तेजस्वी का मोदी पर तंज,मोदी जी कट्टा और मैं कलम की बात करता हूं
पटना।राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं तो कट्टे की बात करते हैं। मैं पढ़ाई, लिखाई, दवाई और कलम की बात करता हूं। वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के पुरानी जक्कनपुर में सोमवार की देर शाम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि आपलोग सरकार बदलने में मदद कीजिए। हमारी सरकार आएगी तो कोई भी ऐसा घर नहीं रहेगा, जहां नौकरी नहीं होगी।
बिहार में फैक्ट्री भी लगेगी। पटना को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। कहा- प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं तो यह नहीं बताते हैं कि बिहार की जनता को रोजगार कैसे देंगे। फैक्ट्री कहां लगाएंगे। वे यह कहते हैं कि बिहार में जमीन ही नहीं है।
वहीं, राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और सांसद प्रो. मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी ने कभी भी गुजरात का विरोध नहीं किया। उन्होंने गुजरात से आने वाले उन नेताओं का विरोध किया है, जो बापू और पटेल के विचारों को कमजोर कर रहे हैं। तेजस्वी हर घर सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं। महिलाओं के खाते में सालाना 30 हजार देने की बात कर रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
