Patna

तेजस्वी आज चुने जायेंगे राजद विधायक दल के नेता,निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी 

पटना.राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को राजद विधायक दल के नेता चुने जायेंगे. इसके लिए राजद ने सोमवार को अपने निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान विधानसभा प्रत्याशियों को भी बैठक के लिए आमंत्रित किया है. बैठक दोपहर बाद दो बजे पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव आवास पर बुलायी गयी है.राजद सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में तेजस्वी यादव को विधायक दल के नेता के रूप घोषित किया जायेगा. इसके बाद तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में चुनाव परिणामों और संगठन के मसले पर मैराथन चर्चा की जायेगी.

 

सूत्र बताते हैं कि बहुत जल्दी संगठन स्तर पर विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी. काफी संख्या में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जायेगी. जानकारों के मुताबिक पार्टी नेता के रूप में चयन की औपचारिकता पूरी करने के बाद तेजस्वी यादव को नेता विरोधी दल बनाने के लिए राजद अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखेंगे. चूंकि राजद विधायकों की संख्या 25 है, इसलिए नेता विरोधी दल की उनकी दावेदारी विधिसम्मत होगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!