सीए परीक्षा में सुयश और मेघा ने लहराया परचम, दिया बधाई
पटना.कहलगांव की बेटी मेघा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर सहित अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया है. मेघा के पिता बासुकी कुमार संथालिया पेशे से व्यवसायी हैं. मेघा ने डीएवी स्कूल एनटीपीसी दीप्तीनगर से 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण की है. मेघा की पढ़ाई की लगन को देख पिता ने पुत्री को बीकॉम कोलकाता के जलान महिला कॉलेज से करवाया और बीकॉम करने के बाद कोलकाता में रह कर ही सीए की तैयारी करवायी. मेघा ने दूसरे प्रयास में ही सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की. मां सरिता देवी एक गृहिणी हैं. पिता बासुकी संथालिया ने कहा कि हमारा सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि बेटियों को खूब पढ़ने दो, उनको आगे बढ़ाओ. अपनी बेटियों की सफलता के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया कि ऐसी होनहार बेटी दी है.
सुयश खेतान ने सीए परीक्षा में लहराया परचम
कहलगांव शहर के सुयश खेतान को सीए की परीक्षा में मिली सफलता पिता व्यवसायी मुरारी खेतान ने बताया कि सुयश ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. सुयश और मेघा के इस सफलता पर मनोज संथालिया, राजेश संथालिया, सुमित खेतान, पप्पू चौधरी, कन्हैया खंडेलवाल, सोनू टीबरेवाल, महेश संथालिया, जय प्रकाश संथालिया, संदीप रूंगटा, कैलाश संथालिया सहित उनके परिवार व सगे-संबंधियों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
