Patna

अगुवानी–सुल्तानगंज पुल का 2027 तक निर्माण कार्य पूरा होगा

पटना.खगड़िया.डीएम नवीन कुमार तथा डीडीसी अभिषेक पलासिया ने बुधवार को अगुवानी–सुल्तानगंज पुल के निर्माणाधीन एप्रोच का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम ने स्पष्ट किया कि पुल को वर्ष 2027 तक जिलेवासियों को समर्पित करने के लिए सभी काम तेजी से कराए जा रहे हैं। इंजीनियर कैंप मोड में कार्य कर रहे हैं, कार्य में और तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

साथ ही डीएम ने सूरज नगर, परबत्ता–माधवपुर और गोगरी बाइपास का भी निरीक्षण किया। माधवपुर–परबत्ता एवं सूरज नगर में स्लुइस गेट निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन किया। डीपीआर तैयार करने के लिए कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, लघु सिंचाई पदाधिकारी तथा फ्लड कंट्रोल डिवीजन की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए ।

 

गोगरी बाइपास की वर्तमान स्थिति का भी मूल्यांकन किया गया और आवश्यक सुधार कार्य तुरंत शुरू करने के लिए कहा गया। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बाढ़–नियंत्रण और अवसंरचना से जुड़े परियोजनाओं में समन्वय और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि समय से कार्य पूरा हो।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!