बेगूसराय के शाहपुर, बिहियां,गजराजगंज में जल्द होगा सर्विस रोड का निर्माण
बेगूसराय।शाहपुर|स्थानीय शाहपुर प्रखंड सहित जिले के हजारों लोगों को फोरलेन सड़क किनारे सर्विस रोड नहीं रहने के कारण हो रही परेशानी से अब राहत मिलने जा रही है। क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के तरफ से भोजपुर जिले के शाहपुर, बिहियां, गजराजगंज और परेब में सर्विस रोड निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। गौरतलब हो कि इन जगहों पर नेशनल हाईवे-922 फोरलेन के नीचे अंदरपास तो बने थे, लेकिन उनके पास सर्विस रोड नहीं होने के कारण लोगों को हाइवे पर चढ़ने या उतरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
बड़े वाहनों को तो लंबी दूरी तय करके हाइवे पर जाना पड़ता था। लेकिन अब सर्विस रोड बनने से लोगों को काफी फायदा होगा, वे आसानी से हाइवे पर सफर कर सकेंगे। नेशनल हाईवे-922 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे-922 के जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में एक जगह पर भूमि अधिग्रहण संबंधित थोड़ा सा कार्य बाकि है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद सर्विस रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। वहीं इस दौरान आरा के पास सकंडी में एक फुट ओवरब्रिज का भी निर्माण कराया जाएगा। ताकि लोगों को हाइवे पास करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।