Begusarai

कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू

बेगूसराय।तेघड़ा।मथुरापुर दक्षिणी टोला बोल्डर घाट स्थित यज्ञ मंडप प्रांगण में रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य यजमान पंकज सिंह और भूपेश कुमार के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में 351 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। कन्याओं ने बोल्डर गंगा घाट से गंगाजल से भरे कलश को सिर पर धारण कर गाजे-बाजे और जयकारों के साथ तेघड़ा गौशाला होते हुए नगर बाजार का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और “हरि नाम संकीर्तन” से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रास्ते भर विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यात्रा यज्ञ मंडप पहुंचने के बाद कथावाचक पंडित श्री माधवाचार्य, जो प्रसिद्ध कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के शिष्य हैं, ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना कर कथा की विधिवत शुरुआत कराई। इस दौरान लाउडस्पीकर पर गूंज रहे भजन और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा। कथा के पहले दिन पंडित श्री माधवाचार्य ने कहा कि सभी कथाओं में श्रीमद्भागवत कथा सर्वोत्तम है। इसके आयोजन से स्थल पर दिव्य ऊर्जा का संचार होता है और इसे सुनने से व्यक्ति के जीवन में धर्म, शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!