“RJD कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने संजय यादव का पुतला फूंका प
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद महागठबंधन को लीड करने वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में सर फुटव्वल के हालात बने हुए हैं. आलम ये है कि लालू यादव की चार बेटियां अपने भाई तेजस्वी यादव के फैसलों से नाराज होकर घर और पार्टी छोड़कर जा चुकी हैं. इन सबके बीच सड़कों पर भी बवाल मचा हुआ है.
राजद के पुराने कार्यकर्ता नाराज हैं, नए कार्यकर्ताओं में गुस्सा हैं और लालू-राबड़ी की कसमें खाकर वोट देने वाले वोटरों में विद्रोह का माहौल बना हुआ है. इसे लेकर आज राजधानी पटना के राजद दफ्तर के बाहर समर्थकों का गुस्सा देखने को मिला. नाराज कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय यादव और MLC सुनील सिंह का पुतला फुंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की.