Patna

समस्तीपुर:विशेष धार्मिक अनुष्ठान:कैतकी कुमैर काली मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

समस्तीपुर।सिंघिया : प्रखंड के विष्णुपुर डीहा गांव स्थित कैतकी कुमैर काली माता मंदिर में शुक्रवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया. इस दौरान छाग की बलि दी गई. यह आयोजन क्षेत्र में आस्था का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय और आसपास के जिलों से आये भक्तों ने हिस्सा लिया. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार कैतकी कुमैर काली माता का यह मंदिर अत्यंत प्राचीन व चमत्कारी है. भक्तों की अटूट आस्था है. यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है. देवी भक्तों के कष्ट हर लेती हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त यहां देवी को कुछ अर्पित करने आते हैं. इस अनुष्ठान में देवी के जयकारे के इलाका भक्तिमय होता रहा. मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. ढोल-नगाड़ों और देवी के जयकारों के बीच अनुष्ठान की प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किये गये थे ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!