Samastipur

समस्तीपुर:सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

समस्तीपुर :सरायरंजन : प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर में गत पांच दिनों से सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. इस सड़क के निर्माण में संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है. इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के निर्माण में घटिया सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है. जहां सड़क के किनारे-किनारे पांच इंच की ढलाई की जा रही है. वहीं सड़क के बीच में ढाई से तीन इंच की ढलाई की जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इतना ही नहीं नवनिर्मित सड़क पर पर्याप्त पानी का छिड़काव किया जाना जरूरी है. जिसे नहीं किया जा रहा है. नतीजतन सड़क के निर्माण के साथ ही कई जगहों पर ढलाई में दरारें पड़नी शुरू हो गई है. इस संबंध में ग्रामीणों ने स्थानीय बीडीओ से दोषी पाये जाने वाले संवेदक एवं विभागीय अभियंता के खिलाफ जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!