Samastipur

समस्तीपुर रेलवे मंडल चलाएगी 15 स्पेशल गाड़ी: ट्रेनों में जाने वालों की बढ़ी भीड़

बिहार में वोटिंग मतदान खत्म होने के बाद प्रदेश जाने वाले लोगों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ गई है। ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ नियंत्रण के लिए समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। रेलवे मंडल प्रशासन की ओर से आज से समस्तीपुर समेत मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 15 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे भीड़ कंट्रोल में काफी मदद मिलेगी।समस्तीपुर रेलवे मंडल की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, समस्तीपुर से दुरेई के लिए ट्रेन का परिचालन होगा। ये ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए दुरई तक जाएगी। इस ट्रेन में AC-2 और AC-3 के अलावा सामान्य कोच भी लगाए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूर्णिया से आनंद विहार के लिए जाएगी ट्रेन

 

इसी तरह पूर्णिया से आनंद विहार के लिए भी ट्रेन का परिचालन होगा। जबकि जयनगर से उधना के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। इस ट्रेन का समय अलग-अलग निर्धारित किया जा रहा है।इसके साथ ही रक्सौल से हावड़ा मुजफ्फरपुर से आनंद विहार, मुजफ्फरपुर से योग नगरी, मुजफ्फरपुर से हडपसर, के लिए ट्रेन का परिचालन होगा।

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिले के हसनपुर और आसपास के इलाके लोगों को सुविधा मिले इसके लिए हसनपुर स्टेशन से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।इसके साथ ही समस्तीपुर के रास्ते दरभंगा से नई दिल्ली दरभंगा से यशवंतपुर दरभंगा से नई दिल्ली नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा सीतामढ़ी से आनंद विहार सहरसा से आनंद विहार और नरकटियागंज नई दिल्ली के लिए ट्रेनों का परिचालन होगा।

 

रेलवे अधिकारी ने क्या कहा

 

समस्तीपुर रेलवे मंडल के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि ट्रेनों में हो रही भीड़ से बचने के लिए लोग रेगुलर ट्रेनों की बजाय स्पेशल ट्रेनों का उपयोग पड़े तो भीड़ से वह बच सकते हैं। विभिन्न जगहों से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!