Samastipur

समस्तीपुर:हथियार के बल पर फाइनेंस कमी से 24000 की लूट,लैपटॉप भी ले गए

समस्तीपुर।मोरवा . प्रखंड क्षेत्र के मोरवा उत्तरी पंचायत के एक पुल के समीप से मंगलवार को हथियार बंद बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से चौबीस हजार लूट लिये. बताया जाता है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौके से फरार हो गये घटना के बारे में बताया जाता है कि फाइनेंस कर्मी क्षेत्र से कलेक्शन कर समस्तीपुर की तरफ लौट रहा था. इसी क्रम में गंगापुर की ओर से आ रहे बदमाशों ने पैसे और लैपटॉप लूट लिये.

 

इसकी जानकारी डायल 112 की मिली. मौके पर पहुंची टीम ने हालात का जायजा लेते हुए अगल-बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश शुरू कर दी है. बताया जाता है कि घटनास्थल जमुआरी नदी के बीच पर बना पुलिया है. महज प्रखंड मुख्यालय से इसकी दूरी 500 मीटर है. बड़े पैमाने पर लोगों का आना-जाना यहां लगा रहता है फिर भी बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घटना को अंजाम दिया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!