Samastipur

समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का लोकेशन सर्वे जल्द होगा शुरु 

समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे रूट के दोहरीकरण का फाइनल लोकेशन सर्वे का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। सर्वे का काम 3 महीना के अंदर पूरी कर मंत्रालय को रिपोर्ट देनी है, ताकि इस योजना को आगामी रेलवे बजट में शामिल किया जा सके।सर्वे के काम पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च होगा। दोहरी लाइन को 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों के चलने लायक बनाया जाएगा। सर्वे का काम रेलवे के निर्माण विभाग को करना है। सर्वे शुरू करने की जानकारी रेलवे मंडल के मीडिया प्रभारी आर के सिंह ने दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सर्वे के काम के बाद बनेगा डीपीआर

 

रेलवे के निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 3 महीने के अंदर सर्वे का काम पूरा होगा। सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर बनाया जाएगा। दोहरीकरण के साथ ही समस्तीपुर रेलवे यार्ड का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके साथ ही इस खंड के सभी स्टेशनों के प्लेटफार्म को दोहरीकरण के लायक बनाया जाएगा। प्लेटफार्म की उंचाई बढ़ाई जाएगी, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।सर्वे में यह भी देखा जाएगा कि दूसरा लाइन वर्तमान लाइन के किस ओर बने। इसे वर्तमान लाइन के राइट साइड या फिर लेफ्ट साइड बनाया जाएगा। इस पर भी समीक्षा होगी।

 

रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण से क्या होगा फायदा

 

दोहरीकरण कार्य पूरा होने से क्रासिंग में ट्रेन नहीं फसेंगी, जिससे यात्री नीयत समय पर अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे। अभी इस रूट पर रोज लोग क्रासिंग में फंसते हैं, जिससे ट्रेनें लेट होती है। दोहरीकरण से ट्रेनों की लेटलतीफी पर भी लगाम लगेगी। यहां बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व रेलवे मंत्रालय ने इस खंड के दोहरीकरण की स्वीकृति प्रदान की थी।

 

स्थानीय सांसद ने जताई खुशी

 

स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने कहा के इस खंड की दोहरीकरण को लेकर उन्होंने लोकसभा में भी मुद्दा उठाया है, जिसके बाद इस पर सरकार को दोहरीकरण कार्य कराने का निर्णय लिया है। इस कार्य के पूरा होने से इस इलाके का विकास तेज गति से होगा। इलाके के किसान अपना अनाज जल्द बजार तक ले जा सकेंगे, जिससे इलाके के किसानों की माली हालत में सुधार होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!