Patna

समस्तीपुर :गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव मना,श्रद्धा, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया 

Samastipur News: समस्तीपुर : शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव बड़े ही श्रद्धा, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बुधवार को 11 बजे से कीर्तन दीवान सज गया. इसमें भाई सुरजीत सिंह, हरदमन सिंह, तरविंदर सिंह, परमजीत सिंह, सरदार रॉकी सिंह, जसवीर कौर, हरजिंदर कौर, रश्मीत कौर, गिन्नी कौर ने शबद कीर्तन किये. इसके बाद संख्या में आयी संगत ने गुरु के लंगर का प्रसाद चखा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गुरु महाराज का दर्शन किया. वहीं दोपहर की समाप्ति के बाद रात्रि में 10 बजे अखंड पाठ की समाप्ति की गई. इसके बाद 11 बजे से विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया. इसमें एक से बढ़ कर एक शबद कीर्तन हुए जो कि रात्रि 2 बजे तक चले. वहीं समाप्ति के बाद प्रबंधक कमेटी के पपिन्दर सिंह, हरजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, रॉकी सिंह ने सारी संगत को गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव की बधाई दी. सेवा में कर्म सिंह, सचिन भटेजा, कृष, युवराज, इंदरजीत सिंह, गोलू सिंह का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!