Patna

समस्तीपुर:हर मतदाता लोकतंत्र का प्रहरी है, 6 नवंबर को जरूर करें मतदान:क्रांति 

Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता को लेकर जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक कार्यक्रम काआयोजन किया गया. इस अवसर पर बिहार राज्य स्वीप आइकॉन क्रांति प्रकाश झा का जिले में भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने की, जबकि संचालन नोडल पदाधिकारी सह एनडीसी रजनीश कुमार राय ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में राज्य स्वीप आइकॉन क्रांति प्रकाश झा का स्वागत पुष्पगुच्छ, पाग एवं शॉल से किया गया. स्वागत समारोह के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें मतदाता जागरूकता का प्रेरणास्रोत बताते हुए सम्मानित किया. अपने संबोधन में स्वीप आइकॉन क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है. लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा. 6 नवंबर को होने वाले मतदान में हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. मैं बिहारवासियों से अपील करता हूं कि वे परिवार, मित्र और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. उन्होंने आगे कहा कि देश और राज्य की दिशा तय करने में हर वोट की अहम भूमिका होती है. बिहार की जनता ने हमेशा लोकतंत्र में विश्वास दिखाया है और इस बार भी मतदान प्रतिशत में वृद्धि कर राज्य को नई मिसाल देने की जरूरत है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रह जाये. स्वीप अभियान के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. हमें गर्व है कि राज्य स्वीप आइकॉन जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमारे अभियान का हिस्सा हैं. वहीं, नोडल पदाधिकारी सह एनडीसी रजनीश कुमार राय ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम केवल एक सरकारी पहल नहीं बल्कि यह सामाजिक आंदोलन है. युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों को इसमें सक्रिय भागीदारी होनी चाहिये. लोकतंत्र की मजबूती हर नागरिक की भागीदारी से ही संभव है. इस अवसर पर जिला आईकॉन कुंदन कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है.

 

 

उन्होंने बताया कि जिले में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, लोक गीत, फ्लैश मॉब आदि के जरिए लगातार संदेश दिया जा रहा है कि मतदान करें, बिहार गढ़ें. कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा, डीपीआरओ, आईसीडीएस सुनीता कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सोनाली, मीडिया समन्वयक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार सहित कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे. अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और अपने आस-पड़ोस के प्रत्येक नागरिक को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे ताकि जिले का मतदान प्रतिशत राज्य में सबसे अधिक हो.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!