समस्तीपुर:बचपन के प्यार से कोर्ट मैरिज, अब दूसरी शादी: लड़की वालों ने लड़के के घर पर किया हंगामा
समस्तीपुर में लव सेक्स फिर धोखा का मामला सामने आया है। शादी के एक साल बाद लड़का दूसरी शादी करने वाला है। ये जानकारी जैसे ही पत्नी को मिली। वो आज अपने परिजनों के साथ लड़के के घर पर पहुंची और हंगामा किया। लड़की का कहना है कि उसका पति दहेज के लिए दूसरी शादी कर रहा है और अगर ऐसा होता है, तो वो अपनी जान दे देगी।अब लड़की ने मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के सलेम पट्टी हांसोपुर मोहल्ला का है।
खानपुर थाना क्षेत्र के सलीम पट्टी हसौपुर की रहने वाली मधु कुमारी (24) ने एक साल पहले अपने गांव के ही सुमित कुमार (26) से लव मैरिज किया। दोनों में बचपन से प्यार था। ये एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के घरों की दूरी महज 500 मीटर है। एक ही स्कूल में पढ़े लिखे हैं।मधु ने बताया कि प्यार जब परवान चढ़ा, तो परिवार वाले शादी को लेकर तैयार नहीं हो रहे थे। जिसके बाद पिछले साल 10 अप्रैल को दोनों घर से फरार हो गए। पटना पहुंचकर 12 अप्रैल को कोर्ट में शादी कर ली। दो महीने तक इधर-उधर भटकने के बाद समस्तीपुर आए और फिर से मंदिर में 6 जून को शादी कर ली।
सुमित की दूसरी शादी की मिली जानकारी
समस्तीपुर शहर में ही किराए का मकान लेकर दोनों रहने लगे। दोनों का हंसी-खुशी जीवन चल रहा था। अचानक 13 नवंबर को सुमित घर से यह कहकर निकला कि वह जल्द ही लौटेगा। लेकिन वापस नहीं लौटा। इधर-उधर खोजने के बाद भी पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि सुमित अपने माता-पिता के कहने पर यहां से फरार हुआ है और उसकी दूसरी शादी होने वाली है।मधु आगे बताती है कि वो अपने परिजनों के साथ आज सुमित के घर पहुंची और बवाल मचाना शुरू कर दिया। हमने ये कहा कि जब मुझसे लड़के ने शादी की, तो अब अब दूसरी शादी क्यों कर रहा है। हालांकि तब तक लड़का मौके से फरार हो चुका था।
लड़के के घर पर पहुंच लोगों ने मचाया बवाल।
घर पर लड़का के चाचा मिले तो उसने कहा यह लड़का का अंदरूनी मामला है। क्योंकि लड़की को लड़का ही रखेगा। इसलिए इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं बोल सकते। लड़की का आरोप है कि दहेज के लालच में सुमित और उसके पिता ने उसकी दूसरी जगह शादी तय की है । अगर उसकी दूसरी शादी होती है, तो वह यहीं पर जान दे देगी। ग्रामीण स्तर पर मामला नहीं सलटाने पर मधु ने खानपुर थाना और महिला थाने में आवेदन दिया है।
मधु ने शादी का वीडियो और फोटो भी दिखाया
मंदिर में शादी किए जाने का कई वीडियो और फोटो मधु ने लोगों को दिखाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। जिसमें उसने लड़का पर धोखा देने का आरोप लगाया है।सदर डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि लड़का लड़की की शादी से जुड़ा हुआ एक मामला थाना पहुंचा है। पुलिस टीम को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। सूचना अभी आ रही है कि मामले को लेकर गांव में भी पंचायत रखी गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
