समस्तीपुर:मतदान के लिए बूथ पर पहुंची वृद्धा की मौत, पसरा मातम
समस्तीपुर.वारिसनगर| विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्र संख्या 85 पर मतदान करने गई वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर वार्ड संख्या 12 निवासी 75 वर्षीय राम वृक्ष देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बूथ संख्या 85 पर जाने के बाद वृद्धा बेहोश होकर गिर गई।
लोग जबतक उसे उठाकर डाक्टर के पास ले जाते उसकी मृत्यु हो गई। वह वोट डालने से वंचित रह गई। इधर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव घर ले गए।