Patna

समस्तीपुर:चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मी की ट्रेन से कट कर मौत,शिक्षकों ने दिया श्रद्धांजलि

Samastipur News: हसनपुर : तृतीय मतदान पदाधिकारी के पद पर विधानसभा चुनाव कराकर वापस लौट रहे प्रखंड शिक्षा सेवक की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हो गयी. उसकी पहचान शंकरपुर गांव निवासी रामसेवक बैठा के रुप में हुई है. घटना सिंघियाघाट स्टेशन के पास गुरुवार की देर शाम की है. जानकारी मिली है कि प्रखंड के अहिलवार पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी रामसेवक बैठा मध्य विद्यालय बड़गांव में शिक्षा सेवक के पद पर पदस्थापित थे. बिहार विधानसभा निर्वाचन में मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव ड्यूटी के पश्चात वापस लौट रहे थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसी क्रम में गुरुवार की रात सिंघिया स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आ गये. जिससे उसकी मौत हो गयी. रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है. बताया जाता है कि दिवंगत शिक्षा सेवक काफी कर्मठ, मिलनसार एवं मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे.

 

 

वे हसनपुर प्रखंड में बीएलओ के पद पर भी कार्यरत थे. उनके निधन पर पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा सेवक संघ के सदस्यों व शिक्षक संगठन के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही डीएम से निर्वाचन आयोग के प्रावधान के अनुसार मिलने वाले उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. साथ ही राज्य सरकार से मृतक के परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी देने की मांग की है. इधर इस घटना को लेकर शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय बड़गांव में शोकसभा हुई. शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत शिक्षा सेवक को श्रद्धांजलि दी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!