पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार,सहरसा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर होते हुए चलेगी
समस्तीपुर।: त्योहारी सीजन व बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. खासकर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद लोग अब लोग रोज रोजगार के लिए परदेश लौटने लगे हैं. इस वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस भीड़ नियंत्रण को पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल की तरफ से विशेष तैयारी की गई है. इस कड़ी में रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार
05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार ट्रेन 14 नवंबर को 16:30 बजे पूर्णिया से रवाना होगी. यह ट्रेन बनमंखी, मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, गढ़बरुआरी, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोंघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, शीशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर व बरेली होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी. इस ट्रेन में 3ए कोच की सुविधा रहेगी.
सहरसा-एलटीटी
05585 सहरसा-एलटीटी ट्रेन 14 नवंबर को 17: 45 बजे सहरसा से रवाना होगी. यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, दानापुर, सतना, जबलपुर व मनमाड होते हुए एलटीटी पहुंचेगी. इस ट्रेन में 2ए, 3ए, 3ई, स्लीपर व सामान्य श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
