सरायरंजन में फेंकी मिली VVPAT की पर्चियां:राजद प्रत्याशी बोले- वोट चोरी का कोशिश जारी, जानिए पूरा सच..
समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा में बनाए गए डिस्पैच सेंटर के पास शनिवार को भारी संख्या में फेंकी गई वीवीपैट की पर्चियां मिली हैं। पर्चियों के फेंके जाने के बाद सरायरंजन विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी अरविंद सहनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की ओर से वोट चोरी करने की कोशिश शुरू हो चुकी है। उन्होंने मौके पर मौजूद डीएम रोशन कुशवाहा और एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह से निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, वीवीपैट की पर्ची फेंके जाने की सूचना के बाद राजद प्रत्याशी अरविंद सहनी के साथ सैंकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
वीवीपैट की पर्चियों का एक वीडियो राष्ट्रीय जनता दल के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है-
समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिली।कब, कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत के निर्देश पर हो रहा है।
आरजेडी और निर्दलीय प्रत्याशी का दिख का पर्ची
राजद के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में भारी मात्रा में वीवीपैट फेंके दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक युवक और कुछ बच्चों की आवाज आ रही है। युवक कहता है कि देखो तो किसका किसका वोट है। बच्चे कुछ पार्टियों के सिंबल और कुछ नेताओं के नाम लेते हैं।डिस्पैच सेंटर के मिली पर्ची में ज्यादातर आरजेडी प्रत्याशी अरविंद सहनी और निर्दलीय प्रत्याशी कुणाल कुमार के चुनाव चिन्ह की पर्ची है, जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। लोग इसे बड़ी गड़बड़ी मान रहे हैं। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और अरविंद सहनी के समर्थक मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि पर्ची हजारों की संख्या में हैं। लोगों ने यह भी कहा कि मॉक पोल की पर्ची होती तो इसी संख्या कम होती लेकिन पर्ची हजारों में हैं। ये वोट चोरी का मामला है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
डीएम रोशन कुशवाहा बोले- डिस्पैच सेंटर के पास पर्चियां मिली हैं
मौके पर पहुंचे समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि पर्चियां डिस्पैच सेंटर के पास से मिली हैं। इसमें जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में ये भी क्लियर हो जाएगा कि ये पर्चियां किस समय की हैं। मैं फिलहाल लोगों से किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील कर रहा हूं। ये पूरा पूरा टेक्निकल मामला है, जिसकी भी जांच करते हुए सभी चीजें स्पष्ट हो जाएगी। वीवीपैट पर्चियों की संख्या हजारों में हैं।
डिस्पैच सेंटर के पास जमा लोगों ने जमकर हंगामा किया।
वहीं, एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ पर्चियां मिली हैं, जिनमें से कुछ विनष्ट नहीं की गई है। जहां पर्चियां मिली हैं, उसके पास ही डिस्पैच सेंटर है। उन्होंने बताया कि मॉक पोल के दौरान पर्चियों को निकालकर देखा जाता है कि मशीन ठीक काम कर रही है या फिर नहीं। उस दौरान निकली पर्चियों को विनष्ट करना चाहिए, लेकिन जो पर्चियां मिली हैं, उनमें से अधिकतर साबूत हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
