पटना में वायु प्रदूषण दिल्ली के बराबर, एक्यूई 207,हवा स्वास्थ्य के लिए खराब
पटना में वायु प्रदूषण बुधवार को दिल्ली के बराबर पहुंच गया। दोनों शहरों का एक्यूआई लेवल 207 रिकॉर्ड किया गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मानक के मुताबिक, जहां का एक्यूआई लेवल 200 से अधिक है, वहां की हवा के स्वास्थ्य के लिए खराब है। पटना में एयरपोर्ट, वेटनरी मैदान और आसपास के इलाका सबसे प्रदूषित है।
वेटनरी मैदान के पास लगातार दूसरे दिन एक्यूआई लेवल 311 दर्ज किया गया है। दानापुर और सचिवालय इलाका यलो जोन से एक दिन बाद ऑरेज जोन में पहुंचा गया है। पटना सिटी, तारामंडल और गांधी मैदान इलाके का एक्यूआई लेवल 100-200 के बीच में दर्ज किया गया है। वायु प्रदूषण विशेषज्ञ रविरंजन सिन्हा ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। निर्माण एजेंसियां वायु प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन नहीं कर रही हैं।
पटना सहित राज्य के सभी जिलों में हवा में नमी आने के कारण वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। पटना, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, राजगीर, आरा और मोतिहारी में एक्यूआई लेवल 200 से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. डीके शुक्ला ने कहा कि हैवी ट्रैफिक की वजह से शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
