Patna

लगन शुरू होते ही पटना न्यू बाइपास व अन्य इलाकों में लगा भीषण जाम

पटना लगन शुरू होते ही शहर की सड़कों पर रात में जाम की समस्या शुरू हो गयी है. इसके अलावा न्यू बाइपास में भी वाहनों की लंबी लाइन लग जा रही है. शनिवार को पटना में काफी शादी समारोह आयोजित था. जिसके कारण कई इलाकों में जाम की स्थिति रही. जगनपुरा मोड़ के पास से शनिवार की रात भीषण जाम लग गयी. जाम में एंबुलेंस से लेकर कई अधिकारियों के वाहन भी फंस गये. जगनपुरा मोड़ से मीठापुर फ्लाइओवर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

करीब डेढ़ घंटे तक आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कंकड़बाग, जक्कनपुर में भी जाम का असर न्यू बाइपास पर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. इसका असर कंकड़बाग व उससे सटे इलाके गर्दनीबाग, जक्कनपुर पर भी पड़ा. दूसरी ओर, राजीव नगर इलाके में भीषण जाम हो गयी. राजीव नगर चौक, सांई मंदिर से राजीव नगर आने वाले रास्ते और राजीव नगर की ओर जाने वाले रास्ते में जाम की समस्या हो गयी.

 

यह समस्या भी इसलिए हुई क्योंकि कुछ देर पहले ही वहां से एक बरात गुजरी थी. साथ ही लगन के कारण रात में वाहनों की संख्या में काफी इजाफा होने के कारण भी जाम की स्थिति हुई. हालांकि आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गयी. शादी समारोह को लेकर अशोक राजपथ, दीघा, कदमकुआं और अन्य इलाकों में भी जाम रहा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!