Samastipur

अवैध वसूली के आरोप में दो सिपाही निलंबित:पटना का वीडियो वायरल

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली करते दो सिपाहियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद वरीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। यह घटना फुलवारीशरीफ इलाके की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वायरल वीडियो में धनरूआ थाने के दो सिपाही एक बालू लदे ट्रैक्टर से कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जांच में पता चला कि वसूली के बाद ट्रैक्टर को बिना किसी वरीय अधिकारी के आदेश या सूचना के छोड़ दिया गया था। यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से सामने आई।

 

तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश

 

मामला प्रकाश में आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान प्रेम कुमार और बमबम कुमार के रूप में हुई है, जो धनरूआ थाना में तैनात थे। पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्हें तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

 

इस संबंध में पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वॉट्सऐप के माध्यम से एक वीडियो फुटेज मिला था। फुटेज से पुष्टि हुई कि धनरूआ थाना के दो पुलिसकर्मी बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और दोनों सिपाहियों से निलंबन के बाद तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!