Patna

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की वेटलिफ्टिंग में बिहार की खुशबू ने जीता स्वर्ण

पटना़ राजस्थान के बीकानेर स्थित गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है. मगध विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए खुशबू कुमारी ने 77 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खुशबू ने स्नैच में 82 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 98 किलोग्राम के साथ कुल 180 किलोग्राम वजन उठा कर यह स्वर्णिम सफलता पायी. पटना एयरपोर्ट पर खुशी का हुआ स्वागत खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता खुशी कुमारी का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया.

 

 

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए खुशी कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया है. खुशी ने स्नैच में 79 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 104 किलोग्राम वजन उठा कर यह सफलता पायी. बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस उपलब्धि के लिए खुशी को बधाई दी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!