Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के युवक का संदिग्ध स्थिति में मौत,आम के पेड़ पर लटका मिला शव,हत्या का आरोप

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर के एक युवक की बिहार के मधुबनी थाना क्षेत्र के खजोली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.रामपुर जलालपुर वार्ड 20 के निवासी 23 वर्षीय शंभू पासवान का शव एक छोटे से आम के पेड़ पर गमछा से लटका हुआ मिला है. जानकारी के अनुसार शंभू पासवान, जो पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे,पिछले चार वर्षों से खजोली व मुरीकिया क्षेत्र में राम जानकी ईंट उद्योग में जेसीबी चलाकर काम करते थे.युवक के अचानक और अज्ञात कारणों से मौत होने की खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मचा दिया है.मृतक शंभू के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजनों ने बताया कि शंभू पासवान किसी प्रकार की तनाव या मुसीबत में नहीं था.वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अचानक यह हादसा कैसे हुआ. मृतक के पिता गंगा पासवान ने बताया कि उनका बेटा मेहनती और लगनशील युवक था.वह हमेशा परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाता था.

मधुबनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि खजोली और आसपास के इलाके में ऐसा कोई विवाद या अनबन नहीं थी, जो इस प्रकार की घटना वह करता.वहीं कुछ लोग इस बात की संभावना भी जताते हैं कि शंभू की मौत के पीछे कोई और संदिग्ध कारण हो सकता है,जिसे पुलिस गंभीरता से देख रही है. शंभू के परिजनो

ने बताया कि वह 4 सालो से वही रह कर जेसीबी चलाता था. और पैसा जोड़ रहा था ट्रेक्टर लेने के लिए. इसलिए वह मालिक से महीना भी नहीं लिया था. 80 हजार के ऊपर पैसा उसका जमा हो चुका था. जिसे मांगने पर आजकल आजकल कर रहा था उसका मालिक.

 

 

उन्होंने पैसा पचाने कि नियत से उसकी हत्या कर शव को पेड़ के सहारे लटका दिया. परिजनों ने न्याय मिलने और सच्चाई उजागर होने की मांग किया.वही शव का शनिवार को अंतिम संस्कार हेतु ले जाया गया.दूसरी और मधुबनी पुलिस मामले की गहनता से जांच मे जुटी है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी की वजह सामने आ सके.जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना के पीछे की असली वजह सामने आएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!