Samastipur

समस्तीपुर:सिंघिया की छात्रा की पीएससी में इलाज के बाद मौत,छात्रावास में हुआ था डायरिया,किया हंगामा

समस्तीपुर। सिंघिया।थाना क्षेत्र की कुंडल टू पंचायत अंतर्गत मुशहरनिया गांव की रहने वाली एक छात्र की मौत बहादुरपुर पीएससी में इलाज करवाने के बाद हो गई। बताया गया कि किशोरी छात्रा दरभंगा जिला के बहादुरपुर भीमराव अंबेडकर एससी-एसटी बालिका छात्रावास रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों ने बताया कि द्वारा की छात्रावास में शनिवार रात्रि छात्र को डायरिया के बाद उसे बहादुरपुर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के उपरांत जब छात्र को परिजन घर ला रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तो रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक किशोरी की पहचान कुंडल टू पंचायत के मुशहरनिया गांव निवासी किशन देव माझी उर्फ बौआ प्रसाद मांझी की पुत्री स्तुति कुमारी (13वर्ष) की रूप में की गई। वार्डन परिजनों को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की देर रात्रि स्तुति को दस्त के कारण शरीर लूज पड़ गया।

 

 

बीमार होने के बाद उसे बहादुरपुर पीएससी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां रात्रि के समय चिकित्सक द्वारा देखने के बाद नर्स को इलाज करने के लिए कह कर डॉक्टर सोने चले गए । एएनएम द्वारा दवा दे दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंचे तो परिजन ने इलाज के उपरांत छात्रा को लेकर घर चल दिए। छात्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि दरभंगा में मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!