Samastipur

एनएच 28 चिरंजीवीपुर पर पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर,दो लोग घायल

समस्तीपुर.बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन के समीप एनएच 28 पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात पिकअप वाहन की आमने सामने टक्कर में बाइक चालक समेत सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल को चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। घायल की पहचान समस्तीपुर जिले के घटहो थाना अन्तर्गत रहिमपुर मनियारपुर गांव निवासी नरेश सहनी का पुत्र दिलखुश कुमार व तेघड़ा थाना क्षेत्र के खिद्दीरचक गांव निवासी जीत कुमार के रूप में की गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दलसिंहसराय की तरफ से बछवाड़ा की तरफ जा रही तेज रफ़्तार बाइक चालक चिरंजीवीपुर पंचायत सरकार भवन के समीप पहुंचा

 

वही बछवाड़ा से दलसिंहसराय की तरफ जा रही अज्ञात पिकअप वाहन से आमने सामने टक्कर हो गयी। ठोकर लगने के बाद बाइक चालक समेत सवार सड़क के किनारे जा गिरा। जिस कारण दोनों बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद बछवाड़ा पुलिस को सूचना दी। वही दोनों घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा भेजा। घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गयी।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!