Patna

बिहार के 22,732 शिक्षकों को नए साल का तोहफा :31 दिसंबर से पहले मिलेगी पोस्टिंग

पटना.नीतीश कुमार की नई सरकार ने नए साल पर बिहार के 22 हजार 732 स्कूली शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार सभी स्कूली शिक्षकों को उनकी पसंद के स्कूल में पढ़ाने के लिए पोस्टिंग देने जा रही है।मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार एक्शन मोड में हैं।शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक, शिक्षकों को नई पोस्टिंग 31 दिसंबर तक मिल जाएगी। पोस्टिंग ऑर्डर अलग-अलग चरण में जारी किए जाएंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिक्षा विभाग 16 दिसंबर से स्कूल आवंटन करने की कार्यवाही शुरू करेगा। वहीं, ट्रांसफर किए गए टीचर को तय समय के अंदर नई जगह पर ज्वाइन करना होगा। ट्रांसफर लेटर में ही शिक्षकों को ज्वाइनिंग डेट दे दी जाएगी।

 

शिक्षकों को दोना होगा 5 ब्लॉक का ऑप्शन

 

गाइडलाइन में कहा गया है कि हर शिक्षकों को नई पोस्टिंग के लिए 5 प्रखंड का ऑप्शन देना होगा। आवंटित जिले के अंदर शिक्षक अपनी पसंद के 5 प्रखंड का नाम भरेंगे। संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति शिक्षकों से मिले 5-5 प्रखंड के विकल्प के आधार पर सॉफ्टवेयर के जरिए शिक्षकों की प्रखंडवार, कक्षावार, विषयवार पोस्टिंग भरेंगे। इसके बाद प्रखंड आवंटन की कार्रवाई 10 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक की जायेगी।

 

रिक्ति के मुताबिक होगी पोस्टिंग, अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता

 

शिक्षकों को उनके स्कूल का आवंटन वैकेंसी के मुताबिक होगा। शिक्षकों को श्रेणीवार कर पोस्टिंग दिए जाएंगे। प्रखंड में रिक्ति के साथ-साथ स्कूल की वैकेंसी देखी जाएगी। पोस्टिंग में अलग-अलग कोटा के शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी।इसके साथ ही अधिक उम्र वाले शिक्षकों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। बीपीएससी से अधिक प्रायोरिटी विशिष्ट शिक्षक को मिलेगा। इन दोनों से अधिक प्राथमिकता नियमित शिक्षक को मिलेगा। शिक्षकों में दिव्यांग सबसे ऊपर होंगे। दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरूष के बाद महिला शिक्षक को प्राथमिकता दी जाएंगी। फिर आखिरी में पुरुषों को मौका मिलेगा।

 

कैसे होगा ट्रांसफर? पूरी प्रक्रिया को समझिए

 

सभी जिलों के जिला पदाधिकारी ‘ई-शिक्षा कोष पोर्टल’ के जरिए सेलेक्टेड प्रखंडों में शिक्षकों का ट्रांसफर करेंगे। सबसे पहले ई-शिक्षा कोष पर Login ID और पासवर्ड के जरिए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर लॉगिन करेंगे।

डैश बोर्ड पर अंकित “Inter District Transfer” मॉड्यूल में जाना होगा। फिर प्रखंड आवंटन प्रक्रिया (Block Allotment Process) को क्लिक करेंगे।

स्क्रीन पर अन्तर जिला तबादला के लिए आवंटित किये गये शिक्षकों की संख्या और शिक्षकों की सेलेक्टेड 5-5 प्रखंड का विकल्प और उनकी संख्या दिखेंगी। फिर स्क्रीन के नीचे “Click to Allot Block” को क्लिक किया जायेगा।

5 से 13 सितंबर 2025 के बीच लिया गया आवेदन

 

सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का आवेदन 5 से 13 सितंबर 2025 के बीच लिया गया था। टीचरों से तीन-तीन जिलों का आॉप्शन लिया गया था। कुल 41 हजार 684 टीचर ने आवेदन किया है।

 

TIR-1 और TRI-2 से नियुक्ति शिक्षक को मौका दिया गया था। TRI-3 को आवेदन करने से रोक दिया गया था। कुल 24 हजार 732 शिक्षकों के जिला आवंटन की कार्रवाई की गई है।23 सिंतबर से 30 सिंतबर 2025 के बीच शेष शिक्षकों, जिन्हें दिये गये विकल्प के जिलों में कक्षावार और विषयवार रिक्ति की उपलब्धता नहीं होने पर जिला आवंटित नहीं किया जा सका है, उनसे एक बार फिर नए सिरे तीन-तीन जिला ऑप्शन लिया गया। इस कड़ी में 2,439 शिक्षकों को जिला आवंटन की जाएगी।

 

शिक्षकों के 12 महीने का इंतजार होगा खत्म

 

अपनी पसंद की पोस्टिंग के लिए आवेदन करने के बाद से ही शिक्षक आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें पांच-पांच ऑप्शन तीसरी बार भरवाया गया। पिछले साल पहली दफा ई शिक्षा कोष पर 7 नवंबर से 22 नवंबर 2024 तक फॉर्म अप्लाई कराया गया। पोर्टल के जरिए स्वैच्छिक तबादला के लिए आवेदन किए गए। शिक्षकों को आवेदन वापस लेने का भी मौका था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!