“7 पर NDA तो 3 सीटों पर महागठबंधन की जीत,देखे समस्तीपुर के 10 सीटों पर कौन कितने वोट से जीता
समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। जिले में इस बार एनडीए ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि महागठबंधन को 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।
वारिसनगर से JDU ने जीता
वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार साइंटिस्ट मांजरीक मृणाल ने वारिसनगर विधानसभा में जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 108968 मत मिला है। वहीं उनके प्रतिद्वंदी माले के फूल बाबू सिंह को 74532 मत मिला है। वारिसनगर में हार और जीत का अंतर 34436 वोट रहा।
हसनपुर से JDU की जीत
हसनपुर विधानसभा में मत पत्रों की गिनती समाप्त हो गई है इस विधानसभा क्षेत्र से जदयू के राजकुमार राय ने राष्ट्रीय जनता दल की माला पुष्पम को 7914 वोट के अंतर से हरा दिया है। इस सीट पर गत विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव ने राजद से जीत दर्ज की थी।राजकुमार राय को 90961 मत मिले। जबकि माला पुष्पम को 83 हजार 47 मत प्राप्त हुआ।
कल्याणपुर से मंत्री महेश्वर हजारी तीसरी बार विजयी
कल्याणपुर विधानसभा सीट से जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री महेश्वर हजारी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माले के रंजीत कुमार राम को 38,586 वोटों से हराया।
हजारी को मिले वोट: 1,18,162
रंजीत कुमार राम को मिले वोट: 79,576
जीत के बाद हजारी ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। राज्य में बचे हुए सभी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तेज किया जाएगा और उद्योग-धंधों के लिए बड़ा काम होगा।”
मोहिउद्दीन नगर से BJP के राजेश सिंह फिर जीते
मोहिउद्दीन नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी के अगिया यादव को 11,682 वोटों से हराया।
राजेश सिंह को मिले वोट: 89,208
अज्या यादव को मिले वोट: 77,526
उजियारपुर से RJD के आलोक मेहता की लगातार तीसरी जीत
उजियारपुर सीट पर आरजेडी के आलोक कुमार मेहता ने तीसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत कुमार पंकज को 16,283 वोटों से हराया।
मेहता को मिले वोट: 1,02,707
प्रशांत पंकज को मिले वोट: 86,424
विभूतिपुर से माकपा के अजय कुमार की दूसरी जीत
विभूतिपुर से माकपा उम्मीदवार अजय कुमार ने जदयू की रवीना कुशवाहा को 10,281 वोटों से हराया।
अजय कुमार को मिले वोट: 79,246
रवीना कुशवाहा को मिले वोट: 68,965,
अजय कुमार की इस सीट से दूसरी जीत है।
समस्तीपुर से जदयू की अश्वमेघा देवी ने शाहीन को हराया
समस्तीपुर विधानसभा सीट पर जदयू की अश्वमेघ देवी ने आरजेडी के तीन बार के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को 13,875 वोटों से शिकस्त दी।
अश्वमेघा देवी को मिले वोट: 95,728
शाहीन को मिले वोट: 81,853
रोसड़ा से BJP के वीरेंद्र कुमार बढ़त के साथ जीत की ओर
रोसड़ा सीट पर भाजपा के वीरेंद्र कुमार कांग्रेस प्रत्याशी बी.के. रवि पर 28वें राउंड में 47,849 वोटों की जबरदस्त बढ़त बनाए हुए थे। उनकी जीत तय मानी जा रही है।
सराय रंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी विजयी
सराय रंजन सीट से जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आरजेडी उम्मीदवार अरविंद कुमार साहनी को 20,736 वोटों से हराया।
विजय चौधरी को मिले वोट: 1,02,465
अरविंद साहनी को मिले वोट: 81,729
मोरवा से RJD के रणविजय साहू की दूसरी जीत
मोरवा विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार रणविजय साहू ने जदयू के विध्यासागर सिंह निषाद को 8,176 वोटों से मात दी।
रणविजय साहू को मिले वोट: 76,764
विध्यासागर निषाद को मिले वोट: 68,588
समस्तीपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए बिहार चुनाव के पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी। सभी 10 विधानसभा सीटों सो कुल 108 प्रत्याशियों मैदान में थे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
