Patna

एक बच्चे की मां पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार, प्राथमिकी दर्ज

पटना।सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पति को छोड़ कर एक महिला के प्रेमी के संग फरार होने का मामला सामने आया है. पीड़ित पति ने थाने में एक युवक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विस्तृत आवेदन दिया है.प्रार्थी ने बताया कि उसकी शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी और पांच वर्ष का एक पुत्र भी है. 17 नवंबर की शाम उनकी पत्नी अपने मायके से ट्रेन पकड़ कर घर लौटने वाली थी, लेकिन देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंची.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चिंतित होकर जब उन्होंने खोजबीन शुरू की, तो ग्रामीणों से जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त युवक लंबे समय से उनकी पत्नी से बातचीत करता था. इस वजह से पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. एक सप्ताह पूर्व भी युवक को उनकी पत्नी से आपत्तिजनक बातें करते हुए पकड़ा गया था, जिस पर उसे डांट-फटकार लगायी गयी थी.

 

 

इस घटना की जानकारी पीड़ित ने युवक के परिजनों को भी दी थी. पीड़ित का कहना है कि अपनी पत्नी की गुमशुदगी और संदेहास्पद परिस्थिति को देखते हुए उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस टीम महिला की बरामदगी और आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से छापेमारी कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!