Patna

31 दिसंबर तक एलपीजी उपभोक्ताओं को कराना होगा इ-केवाइसी, नहीं तो सेवा बाधित 

पटना.एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत गैस और एचपी गैस ने उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर अगाह किया है कि 31 दिसंबर तक इ-केवाइसी अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा. निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी न करने पर उपभोक्ताओं की गैस सेवा बाधित हो सकती है और सब्सिडी का भुगतान भी रुक जाएगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कंपनियों ने बताया कि कई उपभोक्ताओं के विवरण पुराने हैं या आधार से लिंक नहीं हैं, जिसके कारण फर्जी कनेक्शन रोकने और उपभोक्ता डेटा को अपडेट करने के लिए इ-केवाइसी की अनिवार्यता लागू की गई है.

 

इस प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी गैस एजेंसी या सप्लाई सेंटर में जाकर आधार-प्रमाणीकरण करवाना होगा. कुछ कंपनियों ने मोबाइल ओटीपी आधारित इ-केवाइसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!