Samastipur

आसनसोल से भटका हुआ बच्चा समस्तीपुर जंक्शन से बरामद

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दो बच्चों को रेस्क्यू किया है. इसमें एक बच्चा आसनसोल से भटका हुआ था. जबकि दूसरी बच्ची हलई की रहने वाली है. जानकारी के अनुसार देर रात जवान सुमित कुमार, रोहित कुमार व ज्योति कुमारी गश्त के दौरान प्लेटफार्म 5 पर लावारिस हालत बच्चे घूमते हुए मिले.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बाद में ज्योति कुमारी के पूछताछ करने पर थाना हलई बताया. साथ ही बच्ची ने यह भी बताया कि हमको दोस्त के घर दानापुर जाना है. समस्तीपुर आ के भटक गई है. महिला आरक्षी के सहयोग से बच्ची को लेकर पोस्ट पर लाया गया. इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई.

 

 

पर्यवेक्षक मुन्ना कुमार व बबली कुमारी को नाबालिग बच्ची को देखरेख एवं अग्रिम कार्यवाही के लिए दिया गया. दूसरे मामले में सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी व अवधेश कुमार झा के गश्ती के क्रम में प्लेटफार्म 2/3 पर 19165 से आसनसोल के रहने वाले किशोर को रेस्क्यू किया गया. वह 7- 8 दिनों से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी आदि से भटकते हुए समस्तीपुर पहुंच गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!