समस्तीपुर:होटल में छापेमारी,शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में एक होटल से अवैध विदेशी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार देर शाम सोरमार चौक स्थित होटल में छापेमारी कर यह कार्रवाई की।
चकमेहसी पुलिस को होटल में अवैध शराब बेचने और परोसने की गुप्त सूचना मिली थी। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार और एएसआई राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान विदेशी शराब बरामद की गई और पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक अजीत कुमार साह (सोरमार निवासी), लाल बाबू साह, विष्णु साह, मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारण अड्डा पोखर निवासी यश राज कुमार और बलौर निवासी संजीत साह शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार मौके से 860 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई है। मेडिकल जांच में तीन व्यक्तियों के नशे में होने की पुष्टि भी हुई है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
